रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए मध्य प्रदेश में लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी कर दी गई है। रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-24 (अजजा) के लिए अनिला नागरसिंह चौहान के नाम की घोषणा की गई है। श्रीमती चौहान अलिराजपुर विधायक एवं प्रदेश मंत्री मंडल में वनमंत्री नागरसिंह चौहान की पत्नी है और वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष भी है।

उल्लेखनीय है की लोकसभा उम्मीदवार के लिए कई नामों की चर्चाओं से बाजार गर्म था। इनमें गुमानसिंह डामोर, भानू भूरिया, कलसिंह भाबर जैसे नेताओं के नाम शामिल थे। लेकिन मध्य प्रदेश की पहली सूची जारी होने से इन सभी नामों पर पूर्ण विराम लग गया। रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र मेें झाबुआ और अलिराजपुर जिला शामिल है।
