बुड्ढी खास में सड़क किनारे कचरे के ढेर से उठ रही है बदबू, ग्रामीणों को सता रहा है संक्रमण फैलने का खतरा | New India Times

अबरार अहमद खान, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

बुड्ढी खास में सड़क किनारे कचरे के ढेर से उठ रही है बदबू, ग्रामीणों को सता रहा है संक्रमण फैलने का खतरा | New India Times

थाना त्रिलोकपुर क्षेत्र के ग्राम बुड्ढी खास में सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर से बदबू उठ रही है। जिससे ग्रामीणों को संक्रमण फैलने का खतरा सता रहा है। गांव में प्रवेश के लिए राहगीरों को दुर्गंध भरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है।

बुड्ढी खास में सड़क किनारे कचरे के ढेर से उठ रही है बदबू, ग्रामीणों को सता रहा है संक्रमण फैलने का खतरा | New India Times

जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर हो रहा है।सड़क किनारे कचरे का ढेर रहने से लोगों को आने जाने में कचरे से आने वाले दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से सैकड़ों लोग प्रतिदिन आते जाते हैं लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लोगों को देख-रेख करने वाला कोई नहीं है। कचरे से अनेक प्रकार की बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लेकिन अभी तक कचरे के रखरखाव के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article