किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने पूरे उत्तर प्रदेश में किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

आबिद कुरेशी, आगरा ( यूपी ), NIT; ​किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने पूरे उत्तर प्रदेश में किया विरोध प्रदर्शन | New India Timesशनिवार 28 अक्टूबर को जहांगीरपुर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जहांगीरपुर में विरोध प्रदर्शन किया साथ ही प्रदेश भर में भी विरोध प्रदर्शन किया गया।​किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने पूरे उत्तर प्रदेश में किया विरोध प्रदर्शन | New India Timesभारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राकेश टिकैत जी के आदेश पर पूरे उत्तर प्रदेश में हर जिला स्तर, तहसील स्तर व नगर स्तर पर जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया गया।​

भारतीय किसान यूनियन की मांग है कि किसानो के गन्ने की समय से खरीद, किसानों के बकाया गन्ने का भुगतान, किसानों के गन्ने का समर्थन मूल्य ₹450 प्रति क्विंटल, किसानों की धान का समर्थन मूल्य ₹4000 क्विंटल किया जाए। अनेक किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन किया।​किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने पूरे उत्तर प्रदेश में किया विरोध प्रदर्शन | New India Timesराष्ट्रीय सचिव श्री अनिल तालान, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह चौरोली, प्रदेश सचिव व मेरठ मंडल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में प्रदेश सचिव पवन खटाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, मंडल महासचिव डॉ योगेंद्र अत्री, जिला अध्यक्ष अजयपाल शर्मा जी0 बी0 नगर, जिला आध्यक्ष बुलंदशहर गुड्डू प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष विशन सिंह सिरोही, मंडल संयोजक हरेन्द्र चौधरी, मंडल सचिव सतीश चौधरी, मंडल संग़ठन मंत्री संदीप नादर, जिला संग़ठन मंत्री सोनू चौधरी जवां जहांगीरपुर, तहसील अध्यक्ष जेवर शमशाद सैफी, तहसील महासचिव अवधेश छोकर, जिला प्रवक्ता टेकचन्द शर्मा ,वरिष्ठ कार्यकर्ता मास्टर रवि जादौन, टेका ठेकेदार जवां, रामवीर गौतम ग्राम अध्यक्ष ,मोनू चौहान, ठाकुर प्रताप सिंह, शेखर जादौन, विनोद जादौन, रूपो रावत, लखपत सिंह, मा0 वीरपाल सिंह, सुनील, हरवीर सिंह, आतिफ़ खान समाज सेवक, विनोद रखेड़ा ग्राम अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष जगवीर चौहान ,देशराज ग्राम अध्यक्ष ,किशनपाल भगत जी, शंकर लाल शर्मा, मनोहर लाल (लाला)ग्राम अध्यक्ष जवां,राजू शर्मा,भानु शर्मा ,सुंदर ,अमरपाल सिंह, आसिफ आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

By nit

Exit mobile version