अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​नकली किन्नर आया असली किन्नरों के चंगुल में, जम कर पिटाई कर पुलिस थाने में दी गई शिकायत पत्र | New India Timesभिंड के किन्नरों ने एक नकली किन्नर को पकड़ कर जमकर पिटाई की जबकि नकली किन्नरों के गिरोह में से चर नकली किन्नर भागने में सफल हो गए। नकली किन्नर लोगों के घर बच्चे होने पर घर घर जाकर पैसे मांगते थे। 

हंगामे के बाद सिटी कोतवाली में रिपोर्ट लिखाने के लिए किन्नरों की भीड़ लग गई। असली किन्नर अनीता, सिकन्दर, नीतू आदि ने एक लिखित आवेदन पुलिस को दिया है। ज्ञात हो कि नकली किन्नर पड़ोस के उत्तर प्रदेश से आकर भिंड में उगाही करने का काम करते हैं, जो असली किन्नरों को अपने हक पर डाका दिखाई देता है। पुलिस ने आवेदन को जांच में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version