मुन्ना मलिक समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष हुए मनोनीत | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मुन्ना मलिक समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष हुए मनोनीत | New India Times

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी की गई प्रदेश की जिला महानगर सूची में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने मथुरा जिले के वार्ड 31 के पार्षद और सदन में नेता पार्षद दल समाजवादी पार्टी  सुखदेव नगर निवासी मुन्ना मलिक को समाजवादी युवजन सभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत  किया है। लम्बे समय के अंतराल आख़िरकार पार्टी हाई कमान ने समाजवादी पार्टी  की रीढ़ कहलाने वाले महत्वपूर्ण पद की आखिरकार घोषणा कर ही दी।

युवजन सभा अध्यक्ष पद को लेकर मची रस्साकसी के बीच प्रदेश नेतृत्व ने उनको जिला की कमान सौंपकर कई तरह के संकेत एक साथ दिए हैं साथ ही कार्यकर्ताओं को स्पष्ट कर दिया है कि अब पार्टी धरातल से जुड़े कार्यकर्ताओं को ही पार्टी में स्थान दिया जाएगा। मुन्ना मलिक 2014 से लगातार लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी निभाते आ रहे हैं। लगातार शहर की कमान उन्होंने तीन बार संभाली है समाजवादी पार्टी ने अपनी नैय्या पार लगाने के लिए युवाओं पर ज़्यादा भरोसा करने का मन बना लिया है।

युवजन सभा की कमान जिस नेता को सौंपी गई है उससे इस अनुमान को बल मिला है युवजन सभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुन्ना मलिक एक जाना पहचाना नाम तो है ही, संघर्ष रणनीति, व भाईचारा बनाने में भी माहिर रहे हैं। छात्र जीवन से राजनीति में रमे मुन्ना मलिक ने जिले में अपने संघर्ष और जद्दोजहद के बलबूते जो जगह बनाई है उसका लाभ समाजवादी पार्टी को मिलेगा। श्री मलिक के बनने से मथुरा जिले के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है।

मुन्ना मलिक ने प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है वह उस पर खरा उतरेंगे और युवाओं की समस्या का समाधान कराकर युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article