मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बुरहानपुर में आज दिनांक 29 फरवरी 2024 को केंद्रीय विद्यालय संगठन में 39 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त सब स्टाफ श्री प्रकाश सांवले को भाव- भीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह के अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों सहित सेवानिवृत कर्मचारी श्री प्रकाश सावले के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। विदाई समारोह के अवसर पर श्री प्रकाश सावले को पुष्प हार पहनाकर उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मान पत्र भेंट किया गया। साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन में की गई उनकी दीर्घावधि की सेवा के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया और उनके सेवा काल में दिए गए योगदान की भूरि- भूरि प्रशंसा की गई।
केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री भाग्यानंदम तलारि द्वारा श्री प्रकाश सांवले को एक कुशल कर्मचारी के साथ एक आदर्श पिता बताया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा सेवा काल के दौरान उनके साथ बिताए अनुभव बयां करते हुए सुमधुर विदाई गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रेम कृष्ण सुमन, स्नातकोत्तर शिक्षक द्वारा किया गया। भव्य विदाई समारोह के लिए श्री प्रकाश सावले व उनके पुत्र श्री कपिल सावले द्वारा विद्यालय का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री आलोक यादव, अजय सोनवने, पवन कुमार,बंदना धीमान, राकेश त्रिपाठी, विकास मिश्र, जितेंद्र सपकाल सहित के. वि. नेपानगर के स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
