महादेव मेले की व्यवस्था देखने पहुंचे एएसपी, सड़क हादसे रोकने के लिए चेकिंग पाइंट लगेगा मेले में, पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

महादेव मेले की व्यवस्था देखने पहुंचे एएसपी, सड़क हादसे रोकने के लिए चेकिंग पाइंट लगेगा मेले में, पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था | New India Times

चौरागढ़ का प्रसिद्ध महादेव मेला प्रारंभ हो गया है। जैसे-जैसे शिवरात्रि का समय नजदीक आएगा यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। भगवान भोलेनाथ के भक्त बड़ी तादाद में स्थानीय निवासी और आसपास की जिले व महाराष्ट्र से यहां आते हैं। पिछले वर्षों में लगाकर पुलिस ने व्यवस्था बनाई इस बार भी बेहतर व्यवस्था के लिए प्रयास किया गया। मेला सब-कुछ चिन्हित स्थानों पर चेकिंग पाइंट लगाया है जिससे लोग शराब पीकर वाहन ना चलाएं दुर्घटनाओं में कमी आए। मेला क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल तैयार है। जहां वाहन व्यवस्थित रूप में पार्किंग हो। मंदिर पर दर्शन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पहाड़ी क्षेत्र का एकाकी मार्ग है जिसमें सावधानी से वाहन चलाएं। पूर्व में कलेक्टर एसपी द्वारा निरीक्षण कर अधिकारियों को मेले की व्यवस्था निर्देश दिए गए हैं। महादेव मेले में शराब बिक्री और क्षमता से अधिक सवारी ढोने और मालवाहक वाहनों से सवारी ले जाने वालों पर सतत् निगरानी रखकर कारवाई के निर्देश दिए हैं। एक बार पुनः मेला क्षेत्र का निरीक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने थाना प्रभारी राकेश बघेल के साथ किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version