मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जिलें में आयुष विभाग द्वारा निरंतर रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में रोगियों की जांच कर उन्हें आवश्यकतानुसार औषधियां एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम सुक्ता, ग्राम धूपगटा एवं सातोड में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित रहा।
यह जानकारी जिला आयुष अधिकारी डॉ कविता गढ़वाल ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के माध्यम से कास, प्रतिश्याय, ज्वर, रक्ताल्पता, स्त्री रोग, वात रोग आदि रोगों की जांच की गई। उपरोक्त शिविरों के माध्यम से कुल 236 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
