बुरहानपुर कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमले की टीम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार असामयिक वर्षा के कारण फसल नुकसान का कर रहे हैं आकलन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमले की टीम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार असामयिक वर्षा के कारण फसल नुकसान का कर रहे हैं आकलन | New India Times

जिले में असामयिक वर्षा के चलते फसल नुकसानी के आंकलन हेतु बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार राजस्व विभाग के अमले द्वारा सर्वे कार्य किया जा रहा है। निर्देशों के परिपालन में बुधवार को संबंधित तहसीलदार/नायब तहसीलदारों द्वारा अपनी-अपनी टीमों के साथ संयुक्त रूप से ग्राम डोईफोड़िया, मोहद, उमरदा, मालवीर, भावसा, खैरमाल, डवाली, तेलियाथड़, जैनाबाद सहित अन्य प्रभावित ग्रामों में किसानों के खेतों में पहुंच कर फसल नुकसानी का जाएज़ा लिया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि फसल नुकसानी का आंकलन कर शीघ्रता से रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि आरबीसी 6-4 के प्रावधान अनुसार फसल क्षति हेतु राहत राशि संबंधितों को प्रदाय की जा सकें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version