ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपेगी ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपेगी ज्ञापन | New India Times

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष रिंकू टांक ने बताया कि कृषि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की क़ानूनी गारंटी सहित स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने और विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत किसानों का दमन एवं अत्याचार के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर की ओर से एसडीएम कार्यालय नेहरू प्रतिमा के पास दोपहर 12:00 बजे विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टांक ने कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि इस विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन में शामिल होकर किसानों का समर्थन करें। उक्त जानकारी कांग्रेस जिला प्रवक्ता शेख रुस्तम ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version