केशव पाण्डेय चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्राधिकार समिति के सदस्य मनोनीत | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

केशव पाण्डेय चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्राधिकार समिति के सदस्य मनोनीत | New India Times

प्रदेश सरकार ने चिकित्सा शिक्षा विभाग की राज्य एवं संभाग स्तरीय प्राधिकार समिति का गठन किया है। राज्य प्राधिकार समिति में आयुक्त चिकित्सा शिक्षा तरूण पिथौड़े को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जबकि ग्वालियर-चंबल संभाग की प्राधिकार समिति में चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर के अधिष्ठाता डॉ.अक्षय निगम को अध्यक्ष एवं मेडिसिन विभाग की एचओडी डॉ. सुषमा त्रिखा को सचिव मनोनीत किया गया है। इनके अलावा उद्भव सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय को सदस्य मनोनीत किया गया है।

श्री पाण्डेय के मनोनयन पर उद्भव के सचिव दीपक तोमर, शरद द्विवेदी,  सुरेंद्र कुशवाह, मनोज अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, संतोष वशिष्ठ, राजेंद्र मुदगल एवं एसके शर्मा, लोकहितकारी ट्रस्ट के पदाधिकारी प्रकाश नारायण शर्मा, गणेश चतुर्वेदी, विजय गुप्ता, ऊषा चतुर्वेदी सहित आर्म रेसलिंग वेलफेयर एसोसिएशन, कराते संघ, महादजी हॉकी अकेडमी, योगा एसोसिएशन के अलावा विभिन्न खेल संस्थानों के सदस्यों ने बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version