रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

माह दिसंबर से फ़रवरी 2024 तक 03 महीने का पायलट प्रोजेक्ट स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु थांदला विकासखंड में विश फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से संचालित किया गया, जिस सम्बद्ध में बुधवार को बाडकुआँ रोड स्थित अम्बा पैलेस में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। पायलट प्रोजेक्ट के तहत विश फाउंडेशन द्वारा मातृत्व स्वास्थ्य, असंचारी रोग, सिकल सेल एनीमिया आदि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ीकरण करने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं का उन्मुखीकरण कर स्वास्थ्य देखभाल एवं जांच हेतु आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाए गए। साथ ही शिविरों के सफल आयोजन हेतु जागरूकता रथ चलाया गया जिसमें ऑडियो वीडियो के माध्यम से जागरूकता सम्बंधी गतिविधियां की गयी, शिविर के दौरान के अनुभव थांदला विकासखंड के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यशाला में साझा किये गये। जिला स्तरीय इस कार्यशाला में विश फाउंडेशन से सीपीएचसी लीड डॉ रोहिनी द्वारा विस्तार से पायलट प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एस बघेल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी 1 डॉ एन के पठान, जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ पुरण सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी डी एस सिसोदिया, जिला एनसीडी नोडल डॉ योगेश अजनार, एपिडिमीयोलॉजीस्ट डॉ राम, जिला कम्युनिटी मोबिलाईजर मुकेश यादव, जिला एम & ई अधिकारी प्रणय टेमरे, मलेरिया सलाहकार जितेन्द्र बघेल, एमएच कोऑर्डिनेटर चंपा चौहान, विश फाउंडेशन जिला समन्वयक समर बहादुर एवं समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीसीएम, बीईई, थांदला विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी। संचालन ज़िला कार्यक्रम प्रबंधक राजाराम खन्ना द्वारा किया गया एवं आभार जिला सीपीएचसी सलाहकार कैलाश चरपोटा द्वारा व्यक्त किया गया।
