नवीन साज सज्जा के साथ शहीद उपमंन्यु पार्क का शीघ्र होगा जनसामान्य के लिए लोकार्पण | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

नवीन साज सज्जा के साथ शहीद उपमंन्यु पार्क का शीघ्र होगा जनसामान्य के लिए लोकार्पण | New India Times

ग्वालियर का सपूत कैप्टन उपमंन्यु सिंह सोपोर कश्मीर में 7 दिसम्बर 2010 को देश की सुरक्षा के लिए आंतकवादियों से लड़ते हुए उनको मौत के घाट उतारने के बाद शहीद हो गए थे। तब नगरनिगम ग्वालियर ने महापौर निवास के सामने झाँसी रोड पर शहीद कैप्टन उपमंन्यु पार्क बनाया था तब से प्रतिवर्ष वहां शहीद कैप्टन उपमंन्यु सिंह स्मृति सेवा संस्थान द्वारा गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया जाता है। वही सात दिसम्बर को उनका शहादत दिवस मनाया जाता है। स्मृति संस्थान के सचिव डॉ प्रवीण अग्रवाल ने बताया की करीब एक वर्ष से इसका सौन्दर्यीकरण का कार्य चल रहा है जिसे हेरिटेज लुक पर तैयार किया जा रहा है।

नवीन साज सज्जा के साथ शहीद उपमंन्यु पार्क का शीघ्र होगा जनसामान्य के लिए लोकार्पण | New India Times

अब उसका सौन्दर्यीकरण कराया जा रहा है जो शीघ्र जनसामान्य के लिए खोला जायेगा।
डॉ प्रवीण अग्रवाल ने आज सिटी प्लानर श्री पवन सिंघल जी शहीद की मां श्रीमती सुमनसिंह जी भाई उदयन सिंह जी और कॉन्ट्रेक्टर श्री कमल गुप्ता के साथ अवलोकन भी किया और कुछ आवश्यक संसोधन के लिए आग्रह भी किया जिसे स्वीकार किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version