नकली नोट छापने व खपाने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​नकली नोट छापने व खपाने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार | New India Timesभिंड जिला पुलिस ने नकली नोट छापने और उन्हें बाजार में खपाने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। नकली नोट खपाने वाले आरोपी से 100 और 50 रुपये के 61 हजार 500 रुपय के नोट बरामद किए हैं। वही नकली नोट छापने वाले आरोपी से नकली नोट छापने की सामग्री भी बरामद की गई है। नकली नोटों की छपाई महाराष्ट्र के बीड़ जिले में होती थी जहां से भिंड पुलिस आरोपी को पकड़ कर भिंड लाई है।​

नकली नोट छापने व खपाने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार | New India Times भिंड जिला पुलिस ने नकली नोट चलाने और छापने वाले दो आरोपियों को पकड़कर हवालात के पीछे पहुंचा दिया है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले के बरोही थाना क्षेत्र में रहने वाला करतार सिंह नरवरिया काफी समय से नकली नोट बाजार में चला रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस ने सादा वर्दी में रहकर एक व्यक्ति को अपने साथ लिया और उसे ग्राहक बनाकर नकली नोट खपाने वाले व्यक्ति से संपर्क किया। व्यक्ति से बात करने पर पता चला कि वह पांच हजार रुपए के असली नोटों के बदले में पच्चीस हजार के नकली नोट देता है। जिसके बाद दोनों में सौदा तय हुआ और तय समय पर बताए गए स्थान पर पहुंचकर जब लेनदेन चालू हुआ उसी समय बरोही थाना प्रभारी मनीष जादौन ने टीम के साथ आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से सौ-सौ के इकसठ हजार कीमत के और पचास-पचास के पांच सौ रुपये कीमत के नकली नोट जब्त किए गए। गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। जिसके बाद उससे नकली नोट के बारे में और जानकारी जुटाई गई। ​
नकली नोट छापने व खपाने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार | New India Timesआरोपी ने बताया कि वह यह नकली नोट महाराष्ट्र के बीड़ जिले से लेकर आता है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे के निर्देश पर बरोही थाना प्रभारी अपने दल के साथ महाराष्ट्र पहुंचे और वहां के पेठ थाना पुलिस से संपर्क कर पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर नकली नोट छापने वाले आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यहां पकड़े गए आरोपी के पास से एक प्रिंटर, सौ-सौ के नोटों की पंद्रह गड्डियां, एक कागज पर तीन सौ-सौ के नोट छपे हुए कुल दो सौ बीस पेज और पचास के नोटों के नब्बे कागज, कटर और नोट बनाने की अन्य सामग्री जब्त की गई। आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे और कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि नकली नोट के इस रैकेट के बारे में और जानकारी प्राप्त की जा सके।

By nit

Exit mobile version