डा.भास्कर शर्मा को हरिद्वार में मिला डा. गिरेंद्र पाल मैमोरियल इंटरनेशनल अवॉर्ड | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

डा.भास्कर शर्मा को हरिद्वार में मिला डा. गिरेंद्र पाल मैमोरियल इंटरनेशनल अवॉर्ड | New India Times

विश्व प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक व गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित सैकड़ों वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी व सैकड़ों पुस्तकों के लेखक सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर भास्कर शर्मा को 25 फरवरी 2024 को हरिद्वार में  उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दिनेश चंद्र शास्त्री जी ने डॉक्टर भास्कर शर्मा को डॉक्टर गिरेंद्र पाल मेमोरियल इंटरनेशनल अवॉर्ड, मोमेंटो, साल देकर सम्मानित किया। यह पुरस्कार  सिद्धार्थनगर उत्तर  प्रदेश के डॉ भास्कर शर्मा  होम्योपैथिक चिकित्सक जिन्हें उनके द्वारा होम्योपैथी में किए गए शोध कार्यों व उत्कृष्ट कार्यों  के लिए दिया गया है। अभी हाल ही  में यूनाइटेड नेशन वेलफेयर फाउंडेशन अमेरिका द्वारा भी डॉक्टर भास्कर शर्मा को प्रशंसा पत्र के साथ एक लाख का पुरस्कार भी दिया गया है। बैक पीपुल काउंसिल महाराष्ट्र ने भी एक लाख का पुरस्कार दे चुके हैं। डॉ शर्मा को पूर्व राष्ट्रपति अमेरिका  डोनाल्ड ट्रंप जी द्वारा  प्रेसीडेंशियल एक्टिव लाइफ स्टाइल अवार्ड तथा प्रेसीडेंशियल यूथ फिटनेस अवॉर्ड विथ गोल्ड मेडल से भी नवाजा जा चुका है। पूर्व राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्री राम नायक जी ने होम्यो एक्सीलेंस अवार्ड से भी नवाजा था। डॉ शर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव जी ने सर्जना पुरस्कार के साथ बीस हजार रुपए का पुरस्कार भी दे चुके हैं। डॉ शर्मा को पूर्व राज्यपाल असम डॉ भीष्म नारायण सिंह तथा पूर्व राज्यपाल मध्यप्रदेश डॉ महावीर भाई जी,पूर्व उपप्रधानमंत्री थाईलैंड  कॉर्न डब्बारंसी, काठमांडू नेपाल राष्ट्रपति  विद्या देवी भंडारी जी, न्यायमूर्ति हाईकोर्ट इलाहाबाद श्री रविंद्र सिंह जी, जज हाईकोर्ट इलाहाबाद श्री शेखर यादव जी ने भी होम्यो गौरव अवार्ड और गोल्ड मेडल से सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन इंटरनेशनल अवॉर्ड लंदन, वरिष्ठ होम्योपैथिक इंटरनेशनल अवॉर्ड सिंगापुर, डॉ एलेन इंटरनेशनल अवॉर्ड थाईलैंड, डॉक्टर कैंट इंटरनेशनल अवॉर्ड मलेशिया, ग्लोबल आइकॉन पर्सनैलिटी ऑफ होम्योपैथी दुबई, होम्योपैथी शिरोमणि इंटरनेशनल अवॉर्ड मस्कट, स्टार आफ होम्योपैथी अवॉर्ड लंदन, ग्लोबल एनवायरमेंटल अवार्ड  फिलीपींस, साहित्य रत्न अवॉर्ड  कनाडा, बेस्ट होम्योपैथी अवार्ड नाइजीरिया, ग्लोबल आईकॉन पर्सनालिटी  अवार्ड  अफ्रीका, इंटरनेशनल पीस अवॉर्ड इंडोनेशिया, डॉक्टरेट अवॉर्ड अल्जीरिया, होम्यो भूषण काठमांडू, होम्योपैथी श्री गोवा, होम्योपैथी रत्न, चिकित्सा रत्न सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। सम्मान पाने की खुशी में डॉ विनोद प्रसाद डॉ अफरोज खान डॉ अमित अग्रवाल डॉ राजीव रतन राय डॉ हया नाज, डॉक्टर नसीम अख्तर, डॉ सी एल यादव, डॉ.संजय सिंह डॉ चंद्रशेखर वर्मा डॉक्टर मनोज शर्मा डॉक्टर ओपी श्रीवास्तव डॉ अरुण कुमार गौतम डॉक्टर एमपी सिंह आदि  लोगों ने बधाइयां दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article