स्टार वूमन एचीवर अवॉर्ड 2017 का भव्य आयोजन होगा जोधपुर में, देश प्रदेश की नारी शक्तियों का होगा सम्मान | New India Times

भैरू सिंह राजपुरोहित, जोधपुर (राजस्थान), NIT; ​​​
स्टार वूमन एचीवर अवॉर्ड 2017 का भव्य आयोजन होगा जोधपुर में, देश प्रदेश की नारी शक्तियों का होगा सम्मान | New India Timesबाल कल्याण व बालिका शिक्षा के लिए कार्यरत समाज सेवी अग्रणी संगठन श्री कैवल्य सेवा संस्थान जोधपुर राजस्थान द्वारा जोधपुर के स्टील भवन प्रांगण में 26 नवम्बर 2017 को आयोजित होगा। राष्ट्रीय स्तर का स्टार वूमन एचीवर अवॉर्ड समारोह 2017 अवॉर्ड कार्यक्रम की आयोजक श्री कैवल्य सेवा संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती निशा राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया की 26 नवम्बर 2017 को जोधपुर में स्टार वुमन एचीवर अवॉर्ड समारोह 2017 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजित होने वाले स्टार वुमन एचीवर अवॉर्ड समारोह में देश प्रदेश की विशिष्ठ योग्यता रखने वाली महिलाओं को राजस्थान वित्त आयोग अध्यक्षा डॉ ज्योति किरण शुक्ला ,शेखावाटी की प्रखर वक्ता साध्वी नवल बाईसा, समाज सेवी श्रीमती नोनंद कंवर शेखावत (धर्मपत्नी केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत) , बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्व विद्यालय के सेंटर वूमन फॉर स्टडीज़ की डॉयरेक्टर , वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मेघना शर्मा, हरियाणा से वीना अरोड़ा (राष्ट्रीय समाज सेविका), वुमन पॉवर सोसायटी इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनीका अरोड़ा सहित विशिष्ठ अतिथियों के हाथों सम्मानित किया जायेगा।​स्टार वूमन एचीवर अवॉर्ड 2017 का भव्य आयोजन होगा जोधपुर में, देश प्रदेश की नारी शक्तियों का होगा सम्मान | New India Timesनिशा राठौड़ ने NIT सांवाददाता को बताया की अवॉर्ड समारोह बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की थीम के साथ आयोजित होगा। इस समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से अपने अपने क्षेत्रों में समाज हितार्थ , समाज सेवार्थ कार्य करने वाली अग्रणी प्रतिभाओं को स्टार वूमन एचीवर अवॉर्ड 2017 से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रयावरण जागृति, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण सहित समाज हितार्थ विषयों पर विषय विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। समारोह में देश प्रदेश से कई विशिष्ठ जन शिरकत करेंगे।

By nit

3 thoughts on “स्टार वूमन एचीवर अवॉर्ड 2017 का भव्य आयोजन होगा जोधपुर में, देश प्रदेश की नारी शक्तियों का होगा सम्मान”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article