आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने के बाद भी वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी का काम करता था: डॉ. मनोज माने | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने के बाद भी वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी का काम करता था: डॉ. मनोज माने | New India Times

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल कुंज पर सरदार पटेल मंडल के अध्यक्ष विक्रम चंदेल के असामयिक निधन पर सायं 5 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल और मोर्चों के पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि विक्रम एक ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ता था। संगठन द्वारा दी जाने वाली जिम्मेदारी को बखूबी पूरा करता था। डॉ. माने ने कहा विक्रम से मेरा पारिवारिक सम्बन्ध रहा है। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी का काम करता था। आज वो भरापूरा परिवार छोड़ गया है। महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने अपनी संवेदनाए व्यक्त करते हुए कहा विक्रम हंसमुख और मिलनसार था। इतनी कम उम्र में अचानक हमारे बीच से यूं चले जाना इस बात पर यकीन कर पाना भी मुश्किल हो रहा है। महापौर श्रीमती माधुरी पटेल के आंखों से आंसू निकल आए। महापौर ने विक्रम के परिवार के लिए यथासंभव मदद करने की बात कही।

प्रदेश प्रवक्ता और विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने विक्रम को नाम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि देने हम यहां आए, ये बहुत पीढ़ादायक है। विक्रम के परिवार से बहुत पुराने सम्बन्ध रहे है। पार्टी के कार्यक्रमों में विक्रम की सहभागिता हमेशा बनी रहती थी। संगठन के कार्यों को हमेशा समर्पण का भाव के साथ किया है। सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज भीमसेन लधवे, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल ने भी संबोधित किया। पश्चात सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि। अर्पित की सभा का संचालन वरिष्ठ नेता चिंतामन महाजन ने किया।

भाजपा विक्रम के परिवार की अभिभावक

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा सरदार पटेल मंडल के अध्यक्ष विक्रम चंदेल के असामयिक निधन से पार्टी के साथ-साथ परिवार को भी भारी क्षति हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, इसलिए विक्रम के परिवार को भारतीय जनता पार्टी अभिभावक के रूप में सहयोग करेंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version