यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस थाना कोतवाली द्वारा थानाधिकारी प्रमेन्द्र कुमार रावत के नेतृत्व में प्रभावी कार्यवाही की गई जिसमें दिनांक 16.01.2024 को कोटला मौहल्ला पुराना शहर धौलपुर से रात्रि में 09 भैंसों को चोरी करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 379 आईपीसी में प्रकरण दर्ज किया गया था जिसका अनुसन्धान कपिल शर्मा थाना कोतवाली द्वारा किया जा रहा था जिसमें अनुसन्धान से 12 मुल्जिमान के खिलाफ जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर दिनांक 25.02.2024 को तीन अभियुक्तों 1. जाउददीन उर्फ बल्लू पुत्र राजुददीन जाति मुसलमान उम्र 40 साल निवासी कोटला मौहल्ला पुराना शहर धौलपुर, 2. रूसमुददीन उर्फ पौला पुत्र राजुददीन जाति मुसलमान उम्र 25 साल निवासी कोटला मौहल्ला पुराना शहर धौलपुर व 3. अरबाज उर्फ कीडा पुत्र इलियास जाति मुसलमान उम्र 19 साल निवासी छोले वाली गली पटपरा पुराना शहर धौलपुर को गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में पूर्व में मुल्जिम चॉद खां ऐनुददीन नौसाद अब्बू उर्फ मौहम्मद अबरार व यूनिस को गिरफ्तार किया गया था अब तक कुल 08 मुल्जिमों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तारशुदा मुल्जिमों से गहनता घटना व अन्य मुल्जिमों के बारे में पूछताछ व अनुसन्धान जारी है।
