मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

उप नगर लालबाग में बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर नगर निगम आयुक्त द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद भी यहां कार्य प्रारंभ नहीं होने पर समाज जनों ने अपनी पीड़ा जिला प्रशासन के सामने ज्ञापन के माध्यम से व्यक्त की। भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़े जी के नेतृत्व में समाज जन कलेक्टर आफिस पहुंचकर अपनी बात रखी थी। वहीं आज लालबाग सागर टावर स्थित डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना हेतु होने वाले निर्माण कार्य को गति देने रविवार को भीमआर्मी के पदाधिकारीगण द्वारा श्रमदान देकर इसकी शुरुआत की गई है। तब तक 7 दिन के टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो नहीं जाती यह कार्य चलते रहेगा। श्रमदान हेतु पूरा समाज तत्पर है, क्योंकि पिछले 25 सालों से नियमित प्रतिमा की स्थापना मे लगे हुए थे।
लालबाग के सामाजिक कार्यकर्तागण के चेहरों पर आज मुस्कान लौट आई है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़े ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार संहिता के आड़ में निर्माण कार्य को रोकने की साजिश की जा रही है और यदि शासन प्रशासन के पास संविधान निर्माता डॉ.बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए फंड उपलब्ध नहीं है तो वे लिख कर दें। हम समाजजन इतनी तादाद में है कि एक एक रुपए भी इकट्ठा करेगे तो कई रुपया इकट्ठा हो जाएगा। परंतु शर्त यह है कि शासन प्रशासन हमें लिख कर दे कि बाबा साहब के निर्माण हेतु कोई फंड नहीं है, तब यह कार्य हम पूरा करेंगे।
इस मौक़े पर विजय मेढ़े, सागर कोचूरे,रमाजन तड़वी, सागर शंकरपाल, सचिन मोरे सहित समाजजन उपस्थित थे।
