मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की मौजूदगी में महापौर अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में 60 पार्षदों की उपस्थिति में 2023/24 का बजट सर्व समिति से पारित। पार्षदों ने शहर में कुड़ी हुई सड़कों की समस्या का मुद्दा उठाया जिस पर मंत्री खन्ना ने आशीर्वाद किया कि जल्द से जल्द सड़कों का निर्माण कराया जाएगा जिससे आम जनमानस को राहत मिलेगी।
जल विभाग से संबंधित पानी की समस्या को दूर करने के लिए महा प्रबंधक जल को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक घर में जल की व्यवस्था सुचारू हो कोई भी लाभार्थी इस लाभ से वंचित न होने पाए। समस्त वार्डों में चार पार्षदों की कमेटी का गठन किया गया जिसमें शब्बन अली, दिवाकर मिश्रा, शिव ओम सक्सेना, राकेश कुमार, रूपेंद्र कुमार वर्मा का चयन किया गया इनके द्वारा प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मियों का सर्वे तथा सफाई व्यवस्था का सर्वे किया जाएगा और 3 दिन के अंदर महापौर को रिपोर्ट दी जाएगी।
मंत्री खन्ना ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण को समाप्त करने के लिए परिवर्तन दल को निर्देश दिया कि वह बाजार जाकर सड़कों व नालियों को अतिक्रमण मुक्त करने के साथी प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने वालों पर जुर्माना लगाए।
बैठक में नगर आयुक्त कामता प्रसाद, अपर नगर आयुक्त एस के सिंह, उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी, महा प्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता एस अंबेडकर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, लेखा अधिकारी सीपी मौर्य,सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद है।
