शहर में लगातार दो लूट करने वाले दो शातिर बदमाशों को पड़ाव पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

शहर में लगातार दो लूट करने वाले दो शातिर बदमाशों को पड़ाव पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे द्वारा थाना प्रभारियों को ग्वालियर जिले में हुई लूटों का पर्दाफाश कर आरोपियों को शीध्र पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 24.02.2024 को ग्वालियर पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि इंदरगंज व पड़ाव में लूट करने वाले ऑटो चालक व उसका साथी ऑटो लेकर रेलवे स्टेशन के 04 नम्बर प्लेटफार्म पर खड़ा हुआ है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से एसपी ग्वालियर द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर-मध्य श्री अखिलेश रेनवाल को थाना पड़ाव पुलिस की टीम बनाकर मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर उक्त आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी इंदरगंज श्री अशोक सिंह जादौन के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक इला टण्डन द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान रेलवे स्टेशन के 04 नम्बर प्लेटफार्म के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को 04 नम्बर प्लेटफार्म के पास मुखबिर के बताये ऑटो नम्बर का ऑटो खड़ा दिखा जिसमें दो लड़के बैठे हुये थे, जिन्होंने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा दोनों लड़कों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये दोनों लड़कों से नाम पता पूछने पर उन्होंने स्वयं को डोंगरपुरा तलैया थाना बहोड़ापुर व शिंदे की छावनी खल्लासीपुरा का रहने वाला बताया।

पकड़े गये दोनों लड़कों से थाना पड़ाव में हुई मोबाइल लूट के संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने दिनांक 23.02.2024 की शाम को ऑटो से शिंदे की छावनी व एलआईसी तिराहे के सामने से दो अलग-अलग मोबाइल लूटना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों बदमाशों को थाना पड़ाव के अप0क्र0-84/24 धारा 394 भादवि एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार कर उनसे पड़ाव थाना क्षेत्र में लूटे गये रियलमी कंपनी का मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये दोनों बदमाशों से थाना इंदरगंज क्षेत्र में लूटे गये मोबाइल की बरामदगी के संबध में पूछताछ की जा रही है।

ज्ञात हो कि दिनांक 23.02.2024 की शाम को फरियादिया कृष्णा रावत निवासी ग्राम बैगमा थाना सिहोर तहसील नरवर जिला शिवपुरी हाल निवासी सत्यनारायण सैन का किराए का मकान राधिका बिहार कालोनी लक्कडखाना के पास थाना माधौगंज एसएससी जीडी का पेपर देकर अपने घर वापस टमटम से जा रही थी जैसे ही वह एलआईसी तिराहे पर उतरी तो एलआईसी तिराहे तरफ से एक आटो आया जिसमें दो लड़के आगे वाली सीट पर बैठे थे उनमें से एक लड़के ने उसके हाथ से रियल मी कम्पनी का मोबाइल छीनकर भाग गये थे।

फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना पड़ाव में अप0क्र0-84/24 धारा 394 भादवि एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। इसी प्रकार दिनांक 23.02.2024 की शाम को फरियादिया ईशिका निवजा निवासी खच्चाराम की गली के सामने लोहामंडी ग्वालियर शिन्दे की छावनी से अपने घर लोहामंडी किला गेट की तरफ पैदल-पैदल मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी तभी रास्ते में मीडवे होटल के सामने एक ऑटो चालक ने उसके हाथ से मोबाइल छीनकर अपनी आँटो को तेजी से भगाकर फूलवाग की तरफ ले गया। उक्त रिपोर्ट पर से थाना इंदरगंज में अप0क्र0- 65/24 धारा 392 भादवि एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

जप्त मशरूका:- लूटा गया रियलमी कंपनी का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त ऑटो।

मुख्य भूमिकाः- थाना प्रभारी थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक इला टण्डन, प्र.आर0 अजय सेंगर, आर0 संजीव यादव, नीरज यादव।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी इंदरगंज निरी0 धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, एवं थाना पड़ाव टीम- उनि0 रोहित चौधरी, दीपेन्द्र सिंह राजावत, अमर सिंह, संतोष भदौरिया, सउनि0 सुदीप परमार, राधेश्याम दीक्षित, प्र.आर0 शैलेष परमार, अरूण मिश्रा, आर0 गोपाल डंडौतिया, रविन्द्र कंषाना, शैलेन्द्र खन्ना, अवधेश गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version