टीएल बैठक में बुरहानपुर कलेक्टर ने जनपदों को ई केवाईसी काम करवाने हेतु किया निर्देशित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

टीएल बैठक में बुरहानपुर कलेक्टर ने जनपदों को ई केवाईसी काम करवाने हेतु किया निर्देशित | New India Times

संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जनपदों को ई-केवायसी का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने गिरदावरी कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये। सभी तहसीलदार अपने-अपने पोर्टल की प्रतिदिन मॉनीटरिंग करेंगे।
कलेक्टर सुश्री मित्तल ने सीमांकन प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने कार्य में लापरवाही ना बरतने की सख्त हिदायत भी दी। राजस्व वसूली कार्य में तेज़ी लाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, निरंतर रूप से पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की जाए। निर्वाचन कार्य अंतर्गत नवीन अधिकारी व कर्मचारी अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाऐं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़, संयुक्त कलेक्टर श्री अशोक कुमार जाधव, एसडीएम नेपानगर श्री अजमेर सिंह गौड़ सहित अन्य जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version