कलेक्टर भव्या मित्तल ने नेपानगर एसडीएम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कलेक्टर भव्या मित्तल ने नेपानगर एसडीएम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण | New India Times

रूचि लेकर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें एवं राजस्व बढ़ाऐं। यह निर्देश गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय नेपानगर के औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने एसडीएम श्री अजमेर सिंह गौड़ को दिए।

उन्होंने न्यायालय में लंबित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की। भू-अर्जन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाए। निराकृत प्रकरणों को व्यवस्थित रिकार्ड रूम में संधारित करवाना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर सुश्री मित्तल ने अनुविभागीय राजस्व कार्यालय परिसर का संपूर्ण जाएज़ा लिया। उन्होंने रिकार्ड रूम, निर्वाचन शाखा सहित अन्य शाखाओं का मौका मुआएना किया। निर्वाचन कार्य अंतर्गत फार्म-6, 7 एवं 8 के आवेदनों पत्रों का भी शीघ्रता से निराकरण किया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version