रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

लायंस सेवा समिति दमुआ द्वारा जन सहयोग से अनेकों नेक परमार्थ कार्य किए जा रहे हैं इसी संदर्भ में हाल ही में महादेव भोलेनाथ जी का विशाल मेला प्रारंभ होने जा रहा है ज्ञात हो कि समिति द्वारा पिछले वर्ष 2023 में चौरागढ़ पहुंच मार्ग की पहली पायरी में जहां एक भी पायरी नहीं थी जिससे भक्तों को बहुत परेशानी होती थी वहां जाकर पायरी का निर्माण कार्य करवाया गया और इस वर्ष भी जन सहयोग से पहली पायरी स्थित ही जहां से भक्तगण उतरते हैं कच्चा व फिसलन मार्ग होने के कारण कई भक्तगण चोटिल भी होते व परेशानियों का सामना करना पड़ता था उस परेशानी को देखते हुए समिति 20 फरवरी 2024 को पहुंच कर सौन्दर्यीकरण व पक्की सीढ़ियों का निर्माण कार्य किया गया। किन्तु शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।
