24 फरवरी को होगा एक दिवसीय "समाधान आपके द्वार" शिविर का आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

24 फरवरी को होगा एक दिवसीय "समाधान आपके द्वार" शिविर का आयोजन | New India Times

म प्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं सचिव श्री आशुतोष शुक्ल के मार्गदर्शन में दिनांक 24/02/24 को एक दिवसीय “समाधान आपके द्वार योजना” के अंतर्गत लोक अदालत शिविर का आयोजन बुरहानपुर जिले की 10 जगहों पर किया जाना है जिसमें नगर निगम बुरहानपुर, तहसील कार्यालय बुरहानपुर, शाहपुर, नेपानगर, खकनार, धुलकोट, ग्राम पंचायत भवन तूकईतड़, दोईफ़ोड़ीया, नावरा, दर्यापुर में आयोजन किया जाना है।

इस विषय को लेकर प्रचार प्रसार हेतु सर्वसाधारण से यह आह्वान किया जाता है कि समाधान आपके द्वार योजना अंतर्गत उक्त तिथि पर आयोजित शिविर में राजस्व, पुलिस, वन, विद्युत एवं नगरी निकाय विभाग के शमनीय आपराधिक मामले न्यायालयों में प्रचलित राज़ीनामे योग्य मामलों तथा प्री लिटिगेशन मामलों का सौहाद्रपूर्ण वातावरण में आपसी समझौते से निराकरण किया जावेगा। यदि आपका कोई मामला उपरोक्त किसी श्रेणी में आता है और राज़ी नामा द्वारा प्रकरण का निपटारा चाहते हैं तो इस शिविर का लाभ अवश्य लेवे। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग, विधुत विभाग नगरीय निकाय विभाग एवं अन्य प्रकरण से संबंधित प्रकरण का निराकरण किया जाएगा।

समाधान शिविर के लाभ

(1)  योजना अंतर्गत लाभ उठाने के लिए विभाग से संबंधित अपनी समस्या को ऑनलाइन दर्ज करने का आसान माध्यम। (2 )समस्त विभागों से संबंधित प्रकरणों का एक ही तिथि व मंच पर निराकरण।
(3) आमजन के द्वार पर ही प्रकरण का निराकरण होने से आमजन के धन एवं समय की बचत।
(4)  प्रकरणों का निराकरण आपसी समन्वय से होने पर उभयपक्ष के मध्य आपसी वैमनस्यता व विवाद के मूल कारण का स्थाई रूप से उन्मूलन।
(5) एक विवाद मुक्त समाज की संकल्पना को बल मिलना एवं आपसी प्रेम व सद्भावना को बढ़ावा मिलना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version