मेघनगर में 14 अवैध घरेलू गैस सिलेंडर जब्त | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में 14 अवैध घरेलू गैस सिलेंडर जब्त | New India Times

मध्य प्रदेश में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा के निर्देशन में झाबुआ में नाप तोल विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग एवं खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का संयुक्त दल गठित किया गया है। दल द्वारा मेघनगर एवं रंभापुर में कार्यवाही कर अवैध घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते पाए जाने पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा सिलेंडर जब्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जिसमें नवकार स्वीट्स से 10, होटल पलाश से 01 तथा होटल श्रीरामाश्रय रंभापुर रोड मेघनगर से 03 घरेलू गैस टंकी इस प्रकार कुल 14 टंकियों को जब्त किया गया है।

मेघनगर में 14 अवैध घरेलू गैस सिलेंडर जब्त | New India Times

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा होटल एवं किराना दुकानों के निरीक्षण कर घी, बेसन एवं सेव के कुल 04 नमूने जाँच में लिए गए हैं, वहीं नवकार स्वीट्स मेघनगर को नोटिस जारी किया गया है साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा पीपलखूँटा स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण कर आमजन को वितरित किये जाने वाले डबल फॉर्टिफ़ाईड नमक की भी मौके पर जाँच की गई, जिसमें आयोडीन और आयरन की सही मात्रा पाई गई। ईट राईट ऐक्टिविटी के तहत हनुमान मन्दिर पीपलखूँटा में संचालित रसोई एवं भंडार कक्ष का भी निरीक्षण किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया की ओंकारेश्वर एवं उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर की प्रसादी की तर्ज पर झाबुआ के पीपलखूँटा मन्दिर की रसोई को भोग सर्टिफिकेट के लिए प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी  राहुल सिंह अलावा एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version