हिन्दी किताब 'क्रिकेट सतरंगी' का हुआ विमोचन व लोकार्पण | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

हिन्दी किताब 'क्रिकेट सतरंगी' का हुआ विमोचन व लोकार्पण | New India Times

क्रिकेट के दिलचस्प किस्सों पर आधारित हिन्दी पुस्तक “क्रिकेट सतरंगी” का विमोचन एवं लोकार्पण  पूरन प्रकाश, विधायक-बलदेव, मथुरा के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। वरिष्ठ लेखक शरद श्रीवास्तव द्वारा लिखी गई इस किताब में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की तमाम अनोखी और अनसुनी कहानियों को पाठकों के लिए प्रस्तुत किया गया है। क्रिकेट भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय खेल है और इस खेल की कम चर्चित और अनसुनी दंत कथाओं में क्रिकेट प्रेमी पाठकों की खासी दिलचस्पी रहती है। लेकिन ऐसे दिलचस्प किस्सों तक उनकी पहुँच का कोई सीधा और आसान जरिया अक्सर नहीं होता। “क्रिकेट सतरंगी” का उद्देश्य हिन्दी भाषी खेल प्रेमियों की इसी जिज्ञासा को शांत करना है। कुल 121 पृष्ठों की इस किताब के बीस अध्यायों में क्रिकेट की अनेक  रोमांचक यादगार घटनाओं को एक सूत्र में पिरो कर प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है।

बलदेव  विधायक पूरन प्रकाश ने किया  विमोचन-” क्रिकेट सतरंगी” का विमोचन श्री पूरन प्रकाश, विधायक बलदेव क्षेत्र द्वारा किया गया। इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि “क्रिकेट सतरंगी” में लेखक ने जिस तरह से खेल की तमाम  रोचक घटनाओं का संकलन व प्रस्तुतीकरण किया है, उसे देखते हुए यह माना जा सकता है कि इस किताब को क्रिकेट प्रेमी पाठकों द्वारा हाथों हाथ लिया जाएगा। इस अवसर पर लेखक शरद श्रीवास्तव  ने बताया कि उनके लगभग दो वर्ष की मेहनत एवं शोध का परिणाम पुस्तक” क्रिकेट सतरंगी ” के रूप मे पाठकों के सामने है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस रोचक किताब को क्रिकेट प्रेमी पाठकों का प्यार मिलेगा। लेखक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक” क्रिकेट सतरंगी” अमेज़न बुक स्टोर पर ऑनलाइन उपलब्ध है और इस पुस्तक का” ई-बुक” संस्करण भी अमेज़न तथा किंडल पर आ चुका है। लोकार्पण के अवसर पर  पंकज प्रकाश, ब्रज यातायात एवं पर्यावरण समिति के संस्थापक विनोद दीक्षित, उत्तर  क्रिकेट  एसोसियशन के सचिव कमल चावला, वरिष्ठ पूर्व क्रिकेटर प्रदीप कुलश्रेष्ठ एवं अशोक कैथवास, संजय उपाध्याय तथा एवं नगर के कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
                                                    

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version