एक साल निरस्त के बाद परीक्षा केन्द्र बना गिरिजापुरी का एसएसपी इंटर कॉलेज, 10वीं और 12वीं के 386 छात्र-छात्राएं होंगे परीक्षा में शामिल, तैयारियां पूरी | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

एक साल निरस्त के बाद परीक्षा केन्द्र बना गिरिजापुरी का एसएसपी इंटर कॉलेज, 10वीं और 12वीं के 386 छात्र-छात्राएं होंगे परीक्षा में शामिल, तैयारियां पूरी | New India Times

यूपी बोर्ड 2024 की परीक्षा 22 फ़रवरी यानि कल गुरुवार से आयोजित की जाएगी। बोर्ड की तरफ से परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। वहीं पिछले वर्ष केंद्र निरस्त रहने के बाद दूसरे वर्ष यानि इस वर्ष यूपी बोर्ड के लिए गिरिजापुरी सिंचाई कालोनी में स्थित शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

जनपद बहराइच के सीमावर्ती व जंगल क्षेत्र थाना सुजौली के सिंचाई कालोनी गिरिजापुरी के शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज में पिछले वर्ष 2023 में परीक्षा केंद्र निरस्त रहने के बाद बोर्ड ने इस बार इसे परीक्षा केंद्र बनाया है। जिसको लेकर छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है। विद्यालय में इस बार 10वीं और 12वीं के 386 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। विद्यालय में परीक्षा का प्रभार संभालने वाले शिक्षक पुनीत कुमार व मो0 शब्बीर अहमद ने बताया कि बोर्ड के दिशानिर्देश पर गुरुवार से शुरू होने वाली परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा के समय में परिवर्तन किया गया है प्रथम पाली का समय 8 बजे से बढ़ाकर 8:30 कर दिया गया है। जिससे जंगल क्षेत्र के जनजाति व अन्य समुदाय के बच्चों को विद्यालय पहुचने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि 10वीं की परीक्षा में कुल 202 बच्चे शामिल होंगे जिसमें छात्र 92 व छात्राएं 110 शामिल हैं जबकि 12वीं कक्षा में कुल 184 बच्चे हैं जिसमें छात्र 127 व छात्राओं की संख्या 57 है। विद्यालय में यूपी बोर्ड परीक्षा कर लिए केंद्र व्यवस्थापक विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार को बनाया गया है जबकि स्टेटिव मजिस्ट्रेट विपिन बिहारी व वाहे-केंद्र व्यवस्थापक विमल वर्मा का बनाया गया है। वहीं ब्लॉक क्षेत्र में कई विद्यालयों के साथ गिरिजापुरी स्कूल का सेक्टर मजिस्ट्रेट खंड विकास अधिकारी अजीत कुमार सिंह का बनाया गया है। सुबह से ही सभी कक्षों में डेस्क स्लीप समेत कई तैयारिययों में स्कूल स्टाफ जुटा हुआ है जिसमें शिक्षक प्रतिभा रंजन, नदीम अहमद, साजिद खान, मनोज कुमार, कालीचरन, अनुपम श्रीवास्तव, जितेंद्र प्रजापति व आजाद घोसी आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version