दो लाख रुपये सरकारी अनुदान की  लालच में विधवा से जबरदस्ती फर्जी शादी का दबाव बनाने वाला गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​दो लाख रुपये सरकारी अनुदान की  लालच में विधवा से जबरदस्ती फर्जी शादी का दबाव बनाने वाला गिरफ्तार | New India Timesमध्यप्रदेश सरकार ने बीते दिनो घोषणा की थी जो व्यक्ति विधवा महिलाओं से शादी करेगा उसे दो लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।इसी लालच में एक अधेड़ व्यक्ति एक विधवा से जबरदस्ती फर्जी शादी कर सरकारी स्कीम से दो लाख रुपए कमाने के फिराक में था लेकिन क्राइम ब्रांच के हाथों गिरफ्तार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र निवासी एक विधवा शिक्षिका द्वारा थाने में आवेदन देकर बताया गया था कि उसके पूर्व किराएदार प्रेम प्रकाश मिश्रा 48 वर्ष पुत्र स्व. प्रसाद मिश्रा निवासी वैभव नगर कनाडिया रोड, पैसे का लालच देकर फर्जी तरीके से शादी करने का दबाव बना रहा है। इंदौर क्राइम ब्रांच एएसपी अमरेन्द्र सिंह ने मीडिया को बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी प्रेम प्रकाश के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामले की जब छानबीन की गयी तो पता चला कि प्रेम प्रकाश पैसे कमाने के लालच में सरकार द्बारा विधवा महिलाओं से शादी करने वाले व्यक्ति को दो लाख रुपए की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा का लाभ उठाने के लिए प्रेम प्रकाश मिश्रा, विधवा पर शादी करने का दबाव बना रहा था जिसे गिरफ़्तार कर एमआईजी थाने को सौंप दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version