गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

ग्वालियर सिटी सेंटर स्थित नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी द्वारा चार्जिंग स्मार्ट स्टेशन जो नगर निगम की पार्किंग बना हुआ है वहां जाकर अचानक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। रजिस्टर में आने जाने वाली गाड़ियों की एंट्री का भी अवलोकन किया। नगर निगम के पार्किंग में जो गाड़ी आती है उनका रजिस्टर चेक किया गया साथ ही कितनी गाड़ी आ रही है जा रही है पार्किंग में कितनी गाड़ी घंटे के हिसाब से आती है कितनी गाड़ी महीने के हिसाब से रखी जाती है सब की जानकारी ली। यह अभियान चलता रहेगा शहर की सभी नगर निगम की पार्किंग में एवं शहर के सभी बस स्टैंड की पार्किंग्स में भी इसी तरह का निरीक्षण किया जाता रहेगा।
