रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश शासन एवं रोटरी अंतराष्ट्रीय मंडल 3040 के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क राहत मेगा स्वास्थ्य एवं सर्जरी शिविर 26 फरवरी से 03 मार्च 2024 तक रॉयल गार्डन परिसर झाबुआ में आयोजित किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि महा महिम राज्यपाल म.प्र.शासन मंगू भाई पटेल होंगे। सांसद गुमानसिंह डामोर की अध्यक्षता में मेगा स्वास्थ्य एवं सर्जरी शिविर की तैयारी के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिसमें वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुक्त इंदौर मालसिंह भी जुड़े थे। इस दौरान कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा, अपर कलेक्टर एस.एस.मुजाल्दा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री बी.एस.बघेल तथा रोटरी क्लब से राहत कैम्प चेयरमैन धीरेन दत्ता, अध्यक्ष झाबुआ क्लब कार्तिक नीमा, मुख्य समन्वयक राहत कैम्प उमंग सक्सेना एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
