गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

प्रभारी पुलिस अधीक्षक दतिया सुनील कुमार शिवहरे द्वारा दतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। बता दें विभिन्न अंचलों से आए हुए ग्राम वासियों ने जनसुनवाई में फरियादियों की शिकायतों को बारी-बारी से गंभीरतापूर्वक सुना गया। आवेदकों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही हेतु सम्बन्धित पुलिस अधिकारी/थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसपी स्टेनो सूबेदार सूरज मुद्गल, साइबर सेल अधिकारी नंदिनी शर्मा सहित आला अधिकारी रहे मौजूद।
