अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

जनपद मथुरा की भारतीय स्टेट बैंक की 47 शाखाओं के अधिकारीगण, कर्मचारीगणों का क्रिकेट एवं महिलाओं का बैडमिन्टन बच्चों के लिए रेस आदि खेलों का आयोजन गणेशरा स्टेडियम में खेलो इण्डिया खेलो इण्डिया के अंतगर्त किया गया। जनपद मथुरा में स्थापित एसबीआई की 47 शाखाओं के अधिकारीगण कर्मचारीगणों के बीच क्रिकेट मेच का आयोजन एवं महिलाओं के बीच बैडमिन्टन बच्चों के लिए रेस आदि विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय प्रबन्धक प्रियंका मिश्रा के द्वारा महिलाओं के बीच हो रहे बैडमिन्टन खेल का मोर्चा संभाला गया वहीं पुरूषों के बीच क्रिकेट मैच के मुकाबले में मुख्य शाखा प्रबन्धक हरिओम शर्मा के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी।
इससे पूर्व खेलों का शुभारंभ उपमहा प्रबन्धक राजीव मिश्रा की सहधर्मणी सीमा मिश्रा के द्वारा सुबह किया गया सांय चार बजे तक दोनों टीमों के विजेताओं को आगरा जोनल कार्यालय से आये उपमहाप्रबन्धक राजीव मिश्रा के द्वारा पुरूस्कृत किया गया।
उप महा प्रबन्धक राजीव मिश्रा ने कहा कि एसबीआई के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगणों के अति व्यस्त समय में से रविवार के दिन ही खेलो इण्डिया खेलो इण्डिया के अंतगर्त विभिन्न खेलों का आयोजन से दो कार्य सिद्ध होते हैं पहला खेलने से शारीरिक लाभ के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ मिलेगा तनाव से मुक्ति भी मिलेगी।दूसरा एसबीआई के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगणों के परिवारीजनों का आपस में मिलना होता है अपसी भाईचारा बडे़ इसके लिए हमारा पूरा प्रयास रहता है।
क्षेत्रीय प्रबन्धक प्रियंका मिश्रा ने कहा कि खेलों के आयोजन से महिलाओं के तनाव पूर्ण कार्य व्यस्तता से मुक्ति मिलेगी वहीं महिला सशक्तिकरण को देखते हुए बैडमिन्टन खेल को महिलाओं ने आज खूब खेला है जिससे दिमाग में एक नयी ऊर्जा का विकास होगा।
