जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये विशेष मुहिम जारी | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये विशेष मुहिम जारी | New India Times

स्कूलों के प्रांगण में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मिलावट की पहचान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये भी चलाया जा रहा है अभियान। संभाग आयुक्त श्री दीपक सिंह के निर्देशन और कलेक्टर श्री संदीप माकिन के मार्गदर्शन मेें जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिये विशेष मुहिम चलाई जा रही है। साथ ही खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।

जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये विशेष मुहिम जारी | New India Times

इसी क्रम में संयुक्त दल द्वारा जयदेव एग्रों फूड प्रा.लि दतिया पर हल्दी, मिर्च और बेसन के नमूने लिये गये, दतिया में राधे दूध डेयरी पर दूध के नमूने लेने के साथ इन्दरगढ़ में भोलेबाबा दूध डेयरी से दूध के सेंपल लियें गयें। सेंपलों की जांच उपरांत आगामी कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।

जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विघालय दतिया में फूड सेफटी आन व्हील्स चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा छात्र-छात्राओं को घर पर ही दाल-मसालों एवं दुग्ध उत्पादन में मिलावट का पता लगाने के सरल तरीके बताए।  साथ ही साथ इन स्कूलों के प्रांगण में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य पदार्थों की मिलावट की जाँच करने की बारीकियाँ भी बताईं गयी।

कलेक्टर श्री माकिन ने खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर कड़ाई से अंकुश लगाने के लिये अभियान को और तेज करने के निर्देश खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह काम नियमित रूप से किया जाए। इसमें किसी प्रकार की ढ़िलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

खाद्य पदार्थों में मिलावट पर होगी कड़ी कार्रवाई

श्री माकिन कलेक्टर श्री संदीप माकिन ने निर्देश देते हुये कहा है कि खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले होटल संचालक या किसी भी प्रकार के खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले लोग इस बात को लेकर सचेत रहें कि खाद्य पदार्थों में कोई भी मिलावट ना हो। यदि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की मिलावट की बात सामने आती है तो उस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को लेकर सरकार के निर्देश पर अभियान चलाने का फैसला लिया है।

इसके अलावा भी नियमित रूप से छापेमारी अभियान जारी रहेगा। इसके साथ ही दुकानदारों को स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में मिलावट ना करें। यदि गलत करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला स्तरीय टीम का गठन कर लिया गया है। जिले में छापेमारी अभियान काफी तेजी से चलेगा। लोगों के स्वास्थ्य के साथ कोई भी खिलवाड़ ना करें। उन्होंने कहा है कि लोग अपने दायित्व का पालन करें और समाज को स्वस्थ बनाए रखने में अपना योगदान दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version