वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उचौलिया क्षेत्र में अलग समुदाय के दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया व दूसरे की तलाश दविश दी जा रही है। जानकारी के अनुसार थाना उचौलिया क्षेत्र के एक ग्राम की घटना है जहां चांद मियां उर्फ चंदू उर्फ मोहम्मद अफजाल पुत्र बजरुद्दीन ब उसके अन्य एक साथी ने मिलकर गांव के ही दूसरे समुदाय की नाबालिग लड़की के साथ रेप किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये, पुलिस ने पिता की तहरीर पर धारा 354,506 7/8 पाक्सो एक्ट व 3 (2)5 ए एससी /एसटी एक्ट में उचौलिया गुरुद्वारे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश द्विवेदी, कांस्टेबल प्रमोद कुमार सम्मिलित रहे हैं।
