"पानी वाले बाबा" के खिलाफ बुलढाणा ग्रामीण थाने में अपराध दर्ज, एड्स-कैंसर से मुक्त कराने का कर रहा था दावा | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT; ​"पानी वाले बाबा" के खिलाफ बुलढाणा ग्रामीण थाने में अपराध दर्ज, एड्स-कैंसर से मुक्त कराने का कर रहा था दावा | New India Timesआयुर्वेदिक पानी तीन सप्ताह तक पिने से एड्स, कैंसर व अन्य प्रकार की 56 जानलेवा बीमारियों का इलाज करने का दावा कर रहे “पानीवाले बाबा” को समाजसेवक अनींस ने चैलेंज किया था। यही नहीं इस पानी की वजह से ग्रामीणों के स्वास्थ्य को धोखा निर्माण होने की शिकायत बुलढाणा ग्रामीण पुलिस स्टेशन में एक मरीज़ द्वारा 21 अक्टूबर को किये जाने के बाद पुलिस ने जांच के बाद इस बाबा के खिलाफ 25 अक्तुबर की रात में जादू-टोना अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। बता दें कि यह बाबा बुलढाणा तहसील अंतर्गत ग्राम दहीद बु. में हर शनिवार को अपना आयुर्वेदिक पानी पिलाने के लिए आता है, जहाँ बड़ी संख्या में लोग अच्छा होने की आशा में पहुंच रहे थे।​"पानी वाले बाबा" के खिलाफ बुलढाणा ग्रामीण थाने में अपराध दर्ज, एड्स-कैंसर से मुक्त कराने का कर रहा था दावा | New India Times प्राप्त जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले की फुलंब्री तहसील अंतर्गत के जातवा ग्राम के अशोक नत्थू पवार उर्फ जय हरी महात्मा अशोक माऊली महाराज पिछले कुछ सालों से आयुर्वेदिक पानी देकर बीमारियों पर उपचार कर रहा है। पिछले 1 माह से यह महाराज ग्राम दहीद में हर शनिवार को मरीजों का उपचार कराने के लिए आ रहा है और उसने ग्राम दहीद की जिला परिषद की शाला के अहाते में अपना टेंट लगा रखा है। यह महाराज आने वाले मरीजों को पानी देता है। महाराज से पानी लेने के लिए राज्य भर से लोग दहीद गांव में पहुंच रहे हैं। विगत शनिवार को महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के जिलाध्यक्ष संतोष आंबेकर, जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र लांजेवार, जिला सरचिटनीस पंजाबराव गायकवाड़ ने इस महाराज से मुलाकात की तथा उसके उपचार का तरीका पूछा। इस समय महाराज ने बताया था कि वह आयुर्वेदिक पानी के जरिए एड्स व कैंसर जैसी अन्य 56 बीमारियों का उपचार करता है और कई लोगों को इसका फायदा होने का भी उसने दावा किया है. महाराज के जवाब पर अनींस ने इसे ढोंग बताया था।

ग्राम दहिद के ग्राम पंचायत सदस्य संतोष रामचंद्र निकम (57) ने बुलढाणा ग्रामीण थाने में दी शिकायत में बताया है कि अशोक नत्थू पवार उर्फ जयहरी महात्मा अशोक माउली महाराज नामक व्यक्ति हर शनिवार को उनके गांव में पहुंचकर लोगों को आयुर्वेदिक पानी पिला रहा है।  इस महाराज का दावा है कि उसके अंदर देवी शक्ति है और उसे भगवान शंकर के साक्षत्कार हुए हैं। इसी शक्ति के आधार पर वह लोगों को ठीक कर रहा है। इतना ही नहीं जिन मरीजों का डॉक्टरों द्वारा उपचार चल रहा है और जो नियमित रूप से दवाइयां ले रहे हैं उन दवाइयों को लेने से भी यह महाराज उन्हें रोक रहा है। इस महाराज के पास कोई वैद्यकीय पदवी ना होते हुए वह उपचार कर रहा है तथा लोगों से पैसे लेने के लिए उसने एक पेटी भी रखी हुई है जिस में पैसा जमा हो रहा है। यह एक तरह से जनता की लूट हो रही है। इस शिकायत के आधार पर बुलढाणा ग्रामीण थाने में महाराज के खिलाफ महाराष्ट्र जादू-टोणा प्रतिबंध कानून 2013 की धारा 3 व भादवि की धारा 417 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच थानेदार अमित वानखड़े कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version