डेबिट कार्ड पर सर्विस चार्ज में छूट खत्म, सर्विस टैक्स पर छूट रहेगी जारी | New India Times

नई दिल्ली, NIT; ​डेबिट कार्ड पर सर्विस चार्ज में छूट खत्म, सर्विस टैक्स पर छूट रहेगी जारी | New India Timesडेबिट कार्ड पर 1 जनवरी से चार्ज लगना शुरू हो गया है। नोटबंदी के बाद से डेबिट कार्ड को सभी चार्ज से मुक्त किया गया था लेकिन अब एक जनवरी से चार्ज लगना शुरू हो गया है लेकिन सर्विस टैक्स में  छूट जारी रहेगी।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छूट खत्म होने के बाद डेबिट कार्ड पर 1000 रुपये के लेन-देन पर 0.25%  यानी ढ़ाई रुपये का सर्विस चार्ज लगेगा। 1000 रुपये से 2000 रुपये तक के लेन-देन पर सर्विस चार्ज 0.5% यानी 2000 रुपये के लेन-देन पर 10 रुपये का सर्विस चार्ज लगेगा। यह दर 31 मार्च तक लागू रहेंगी। सर्विस चार्ज की नयी दर एटीएम से लेन-देन पर नहीं लागू नहीं होगीं। 2000 रुपये से ऊपर के लेन-देन पर  1%  का सर्विस चार्ज लगेगा यानी 2500 रुपये की खरीद पर 25 रुपये का सर्विस चार्ज लगेगा। सितम्बर 2012 में तय की गयी व्यवस्था के तहत 2000 रुपये तक की खरीद पर एमडीआर कुल खरीद कीमत के 0.75 फीसदी से ज्यादा नही होगा जबकि 2000 रुपये से ज्यादा की खरीदरपर अधिक 1%  सर्विस चार्ज की सीमा तय की गयी थी।

क्रेडिट कार्ड पर पहले की तरह 2.5%  सर्विस चार्ज लगता रहेगा यानी 1000 रुपये के खरीद पर 25 रुपये का चार्ज देना होगा।  क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड दोनों पर 2000 रुपये तक के लेन-देन पर सर्विस टैक्स में छूट जारी रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version