दो लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में शहादा नगरपालिका का चीफ आफीसर गिरफ्तार | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; ​दो लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में शहादा नगरपालिका का चीफ आफीसर गिरफ्तार | New India Timesएंटी करप्शन विभाग नंदुरबार के उप अधिक्षक सुरेश शिरीष जाधव ने रिश्वत मांगने के आरोप में शहादा नगरपालिका के मुख्य अधिकारी को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन विभाग की शिकायत पर शहादा पुलिस स्टेशन में शहादा नगरपालिका चीफ ऑफिसर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार नंदुरबार निवासी शिकायत कर्ता की खेती शहादा शहर में नगरपालिका सीमा क्षेत्र में है, जिसे एन ए प्रमाण पत्र दिलवाने हेतु आवेदन पत्र में सहयोग करने के एवज में शहादा नगर पालिका के चीफ ऑफिसर सुधीर हरिभाऊ गवली ने 61 वर्षीय शिकायतकर्ता से दों लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।शिकायत कर्ता की इच्छा रिश्वत देने की नहीं होने के कारण उसने नंदूरबार एंटी करप्शन विभाग के उप अधीक्षक शिरिष टी. जाधव से लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसमें रिश्वतख़ोर शहादा नगरपालिका के मुख़्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर गवली ने पंच और गवाहों की मौजूदगी में 18 अक्टूबर को दों लाख रुपये रिश्वत की मांग की। बुधवार 3:30 बजे के दौरान उन्होंने फिर से शिकायत कर्ता से मुलाक़ात की तथा पच गवाहों के सामने रिश्वत की मांग की जिसमें एंटी करप्शन विभाग नंदुरबार के पुलिस निरीक्षक संगिता एस.पाटील ने हिरासत में लेकर शहादा पुलिस स्टेशन में अपराध संख्या क्र.390/2017 धारा 7 व 15 के तहत मामला दर्ज करवा कर रिश्वतख़ोर मुख़्य अधिकारी गवली को गिरफ़्तार कर लिया गया।

By nit

Exit mobile version