थाना गाँधी नगर ने नक़बज़नी एवं वाहन चोरी करने वाले शातिर गैंग का पर्दाफाश कर आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना गाँधी नगर ने नक़बज़नी एवं वाहन चोरी करने वाले शातिर गैंग का पर्दाफाश कर आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

जेल रोड़ पर स्थित मेपल ट्री परिसर में तीन नक़बज़नी की घटनाओं पर थाना गाँधी नगर भोपाल में अपराध क्रमांक 40/24,41/24,42/24 धारा 454, 380 भादवि के अपराध पंजीबद्ध कर अपराधों के निकाल हेतु स्पेशल टीमें गठित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। प्रकरण में घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फूटेज देखे गये जिसमें थाना गाँधी नगर एवं भोपाल शहर के कई थानों में चोरी की वारदातें कर चुका नयाज निवासी बैंगलोर कर्नाटक चिन्हित हुआ। प्रकरण में आरोपी नयाज की कोई खास जानकारी, मोबाइल नंबर नहीं मिल पाने से आरोपी नयाज के जेल में बंद रहने के दौरान आरोपी से मिलने आने वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जिसमें आरोपी आबिद निवासी आष्टा प्रमुख रुप से आरोपी से मिलने आना पाया गया।

आबिद को आष्टा सीहोर जाकर अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा एक नकबजनी की घटना के कुछ जेवर बेचने के लिये आरोपियों नयाज व राजू से प्राप्त करना बताया जिसके बाद आरोपी आबिद की आष्टा से गिरफ्तारी की गई। आरोपी आबिद का पुलिस रिमाण्ड लेकर आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश योजनाबद्ध तरीके से कर अन्य आरोपियों नयाज व राजू को गिरफ्तार किया गया एवं थाना गाँधी नगर भोपाल की 03 नकबजनी, थाना तलैया की 01 नकबजनी तथा थाना कोलार की 02 वाहन चोरी की वारदातो का खुलासा किया गया।

आरोपियों से सभी अपराधों में जप्त संपत्ति का विवरण

  1. थाना गाँधी नगर भोपाल के अपराध क्रमांक 40/24,41/24,42/24 धारा 454,380 भादवि मे के चोरी गई संपत्ति कीमती लगभग साढे चार लाख, एक एचपी कंपनी का लेपटाप, एक केसियो एडीफीस की घड़ी, नगदी 4500 रुपये (कुल मशरूका 5 लाख 45 हजार)
  2. थाना कोलार के अपराध क्रमांक 13/24,37/24 धारा 379 भादवि की चोरी गई होण्डा एक्टिवा तथा होण्डा शाईन कीमती लगभग 80000
  3. थाना तलैया के अपराध क्रमांक 46/24 धारा 454,380 भादवि मे चोरी हुआ एक डेल कंपनी का लेपटाप कीमत 75000
    चोरी गये मशरूका की कुल कीमत – 7 लाख रूपये।

पकडे गये आरोपियों का नाम
01. नयाज उर्फ नियाज पुत्र फैयाज उम्र 42 वर्ष निवासी शिवाजी नगर तिमैया थाना खलपाड़ा बैंगलोर कर्नाटक
02. राजू खत्री पुत्र भँवरलाल खत्री उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम बरैला लालघाटी के पास किराये के कमरे मे कोहेफिजा भोपाल म.प्र.
03. आबिद खान पुत्र अजीज खान उम्र 47 वर्ष निवासी कटा बाग रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने थाना आष्टा सीहोर म.प्र.

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण त्रिपाठी, उनि अयाज़ चाँदा, प्रआर श्रीकृष्ण कटारिया, प्रआर- अनुराग पटेल, प्रआर ऋषि दुबे, प्रआर रवि यादव, आर युवराज, मआर रश्मि गुर्जर, मआर वर्षा रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article