विकास खण्ड नकहा में द्वितीय चरण हेतु पुनः विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

विकास खण्ड नकहा में द्वितीय चरण हेतु पुनः विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन | New India Times

उ0प्र0 कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत जनपद लखीमपुर खीरी के विकास खण्ड नकहा में द्वितीय चरण हेतु पुनः विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 17 फरवरी, 2024 को किया गया, मेले में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मा० केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री भारत सरकार अजय मिश्र टेनी के प्रतिनिधि संजय सिंह अम्ब्रीश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर मेले का शुभारम्भ किया गया और इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा उपस्थित प्रशिक्षार्थियों कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास कर रही है साक्षात्कार देकर अपने कैरियर की शुरूआत कर सकते हैं।

इस अवसर पर अतिथि द्वारा चयनित लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये, मेले में 06 प्रतिष्ठित कम्पनियों तथा 150 से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से विभिन्न कम्पनियों द्वारा 54 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले की अध्यक्षता राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लखीमपुर कार्यदेशक  अवधेश कुमार एवं मंच का संचालन डी.पी.एम. मंगला प्रसाद त्रिवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकार प्रदीप कुमार चौधरी, डी.एस.एम. रोहित त्रिपाठी व राजकीय प्रशिक्षण प्रदाता लखीमपुर के ट्रेनर श्री सुशील कुमार, पंकज कुमार निजी प्रशिक्षण प्रदाता के केन्द्र प्रबन्धक / ट्रेनर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article