संयुक्त दल ने औचक निरीक्षण में उपनगर लालबाग से डेअरी, सब्जी और किराना दुकानों से कलेक्शन किया सैंपल | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

संयुक्त दल ने औचक निरीक्षण में उपनगर लालबाग से डेअरी, सब्जी और किराना दुकानों से कलेक्शन किया सैंपल | New India Times

बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार गठित संयुक्त दल द्वारा आज जिले में स्थित विभिन्न खाद्य पदार्थ दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। संयुक्त दल ने लालबाग स्थित दूध डेयरी, सब्जी व किराना दुकानों का निरीक्षण किया। दल द्वारा सेंपल भी लिए गए। सैंपल अमानक पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संयुक्त दल द्वारा दुकान संचालकों को साफ-सफाई, नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई। निरीक्षण दल में पशु चिकित्सा सेवाऐं उपसंचालक डॉ हीरासिंह भंवर, नापतौल निरीक्षक श्रीमति संगीता भावसार, खाद्य अधिकारी श्री रावत सहित अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article