विकसित भारत संकल्प यात्रा 2.0 के तहत आज दुसरे बेरी मैदान और आलमगंज में किया गया शिविर का आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विकसित भारत संकल्प यात्रा 2.0 के तहत आज दुसरे बेरी मैदान और आलमगंज में किया गया शिविर का आयोजन | New India Times

विकसित भारत संकल्प यात्रा 2.0 के तहत वार्ड क्रमांक 12 से वार्ड क्रमांक 24 के वार्डों में योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु शनिवार को नगर निगम बुरहानपुर द्वारा शहरी क्षेत्र के ऊर्दू स्कूल बैरी मैदान तथा डॉ आंबेडकर भवन अलम गंज में आयोजित किया गया। शिविर में जानकारी दी गई कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है।

प्रधानमंत्री की योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़े जिससे लोगों को तत्काल फायदा मिल सके। हम इन योजनाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का काम करेंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर  विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज हुआ है। यहां प्रधानमंत्री के संकल्प की शपथ दिलाई गई। इसीलिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है। इससे निश्चित रूप से हर गरीब को लाभ मिलेगा। अब हमें भी संकल्प लेकर इन योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। शिविर में पीएम स्ट्रीट वेंडर, पीएम स्व निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वरोजगार कार्यक्रम, पेंशन के काउंटर बनाए गए थे जिसमे भारी संख्या में हितग्राहियों द्वारा योजनाओं का लाभ लिया गया और पंजीयन किया गया। शिविर में नगर निगम सहायक आयुक्त श्री वैभव देशमुख,सहायक आयुक्त श्रीमती ज्योति सुनारिया, श्री गणेश पाटील,, अमित प्रकाश, सुनील मिटकरे , संजय मुंगी,जन संपर्क अधिकारी हरिश मोरे निगम के आधिकारी कर्मचारी वार्डों के जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article