बाडा हैदरशाह स्कूल में उपखण्ड अधिकारी भारती भारद्वाज ने किया औचक निरीक्षण | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाडा हैदरशाह स्कूल में उपखण्ड अधिकारी भारती भारद्वाज ने किया औचक निरीक्षण | New India Times

जिले की उपखण्ड अधिकारी भारती भारद्वाज ने औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर विद्यालय में  हुए भौतिक व शैक्षिक गुणवत्ता की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी ने विद्यालय में प्रतिदिन किए जा रहे सूर्यनमस्कार संगीतमय प्रार्थना कक्षाकक्ष के सौन्दर्यीकरण एवं व्यवस्थित चल रही कक्षाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एमडीएम बालगोपाल योजना व विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास का भी अवलोकन किया। विद्यालय में बने चाइल्ड फ्रेंडली कक्ष व छात्राओं द्वारा की गई आकर्षक पेंटिंग की सराहना की। प्रधानाचार्य नरेश कुमार जैन ने बताया कि आज नो बैग डे की गतिविधियों के अन्तर्गत धूम्रपान निषेध पर चित्रकला प्रतियोगिता के आयोजन व नशा मुक्ति हेतु शपथ का भी आयोजन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article