5 वर्षों से फरार चल रहे शराब ठेकेदार को इंदौर क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार | New India Times

सरवर खान जरीवाला, इंदौर (मप्र), NIT; ​5 वर्षों से फरार चल रहे शराब ठेकेदार को इंदौर क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार | New India Timesइंदौर क्राइम ब्रांच ने करीब पांच वर्षों से फरार चल रहे शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी ठेकेदार अपनी फरारी के दौरान शराब की तस्करी का काम कर रहा था। 

इंदौर क्राइम ब्रांच एएसपी अमरेन्द्र सिंह ने मीडिया को बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर फरारी काट रहे शराब ठेकेदार छतर सिंह उर्फ बाबू सिंह पिता नाथू सिंह सोलंकी उम्र 36 वर्ष निवासी बड़ोदिया खान सांवेर को उसके घर से पकड़ा गया है, पकड़ाया गया आरोपी छतर सिंह पर थाना सांवेर में वर्ष 2012 में कई आपराधिक मामले दर्ज हुए थे, इसके अलावा आरोपी पर मारपीट व अन्य मामले भी दर्ज हैं। बीते 21 अगस्त को थाना चंद्रावतीगंज क्षेत्र से अवैध शराब में लिप्त लड्डू सिंह उर्फ अमर सिंह और लाखन सिंह को शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह छतर सिंह से शराब लाकर उसकी तस्करी करते हैं। पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर फरार आरोपी छतर सिंह की तलाश शुरु कर दी गई थी, जिसे आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया गया।

By nit

Exit mobile version