मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर जिला युवा कांग्रेस द्वारा सूचना के अधिकार का उल्लंघन का विरोध के संबंध में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उबैद उल्ला ने बताया कि काला धन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सूचना के अधिकार पर रोक लगाने संबंधी याचिका के खिलाफ युवा कांग्रेस आज बुरहानपुर के कमल तिराहा पर प्रदर्शन कर इसका विरोध करती है। भाजपा की एनडीए सरकार द्वारा आम जनों द्वारा राजनीतिक दलों को दी जाने वाली फंडिंग की जानकारी प्राप्त न हो ऐसी याचिका सुप्रीम कोर्ट में लगाकर सिद्ध कर दिया कि काला धन केवल भाजपा पार्टी के पास है। जिसका युवा कांग्रेस विरोध करती है। यह सूचना का अधिकार कांग्रेस सरकार में लागू किया गया था। इस अधिकार को भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। माननीय न्यायालय ने भाजपा की उस याचिका को रद्द कर दिया। माननीय न्यायालय का तहे दिल से धन्यवाद। इसी तरह युवा कांग्रेस के साथियों ने जिले के लोगों को सूचना के अधिकार क़ानून की जानकारी देते हुए जागृति अभियान चलाया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ट पार्षद एवं जिला प्रवक्ता अजय उदासीन, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष सरिता राजेश भगत, मीनाक्षी महाजन, योगिता इंग्ले,डॉक्टर फिरोज बैग, डॉक्टर फैजल खान, सुखलाल सिरसाट, नितिन गवले, संदीप यादव, सैयद फारूक, शाहरुख खान,आदिल अंसारी, अनीश सलमान खान, शकील खान, सुभाष यादव, मोहम्मद हुसैन अंसारी, शेख अलाउद्दीन, शेख़ अदनान, गणेश सिरसाट, अलीम उद्दीन, शरीफ तडवी आदि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
