ईवीएम हटाओ, देश बचाओ के प्रदर्शन में भाग लेने के लिए भारत मुक्ति मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष सैय्यद सलीम आलम के नेतृत्व में बुरहानपुर से भारी संख्या में लोग होंगे शामिल | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ईवीएम हटाओ, देश बचाओ के प्रदर्शन में भाग लेने के लिए भारत मुक्ति मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष सैय्यद सलीम आलम के नेतृत्व में बुरहानपुर से भारी संख्या में लोग होंगे शामिल | New India Times

भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के नेतृत्व में 22 फरवरी 2024 को दिन में 11 बजे दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित होने वाले विशाल विरोध प्रदर्शन ईवीएम हटाओ देश बचाओ में सम्मिलित होने के लिए भारत मुक्ति मोर्चा के बुरहानपुर जिला अध्यक्ष सैयद सलीम आलम के नेतृत्व में बुरहानपुर से भी युवा दिल्ली जाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं और भारी संख्या में लोग दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 18 तारीख को भारी संख्या में यहां से समाज के एवं सभी वर्गों के साथ दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यहां विरोध पूरे देश में थमने का नाम नहीं ले रहा है बुरहानपुर के सैयद सलीम आलम ने बताया कि भारी संख्या में बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन एवं  बड़वानी से भी भारी संख्या में सभी वर्गों के लोग दिल्ली में एकत्रित होंगे और हम सब ने यह तय कर लिया है कि 18 तारीख को जाने की पूरी व्यवस्थाएं भी बना ली है। जल्द ही हम 22 तारीख के ईवीएम हटाओ देश बचाओ के विरोध प्रदर्शन में दिल्ली में शामिल होकर जनमानस के हक़ और अधिकार मिलें। बुरहानपुर के सैयद सलीम आलम ने बताया कि भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद भी वहां पर शामिल होंगे। भारी संख्या में उनके समर्थक भी उनके साथ रहेंगे। लगातार भारत मुक्ति मोर्चा के संगठन के लिए वर्षों से कड़ी मेहनत करते चले आ रहे हैं और इस धरने में वह भी शामिल हो कर इस धरना प्रदर्शन की शोभा को काफी तेज़ी से बढ़ाएंगे। जिला अध्यक्ष सलीम आलम ने बुरहानपुर की जनता से ईवीएम हटाओ के विरोध में होने वाले इस विशाल प्रदर्शन में दिल्ली चलने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article