पेंच कन्हान की कोयला खदानों को बचाने के लिए कमलनाथ ने की सी एम डी से चर्चा: सुनील उईके | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पेंच कन्हान की कोयला खदानों को बचाने के लिए कमलनाथ ने की सी एम डी से चर्चा: सुनील उईके | New India Times

कन्हान कोयला क्षेत्र की बंद होती कोयला खदानों को बचाने के लिए अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी सामने आ गए हैं। विगत दिनों जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके ने कमलनाथ से बंद होती कोयला खदानों एवं श्रमिक संगठन इंटक, एच एम एस, एटक एवं सीटू तथा काँग्रेस पार्टी के साथ मिलकर उनके द्वारा निकाली गई न्याय यात्रा के संबंध में चर्चा कर उनसे सहयोग की अपील की गई थी। इसी सम्बन्ध में जानकारी देते हुए विधायक सुनील उईके ने बताया कि छिंदवाड़ा प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को दूरभाष पर वेकोलि के सी एम डी से चर्चा कर पेंच एरिया की महादेव पूरी तथा कन्हान एरिया की मोआरी एवं तानसी कोयला खदानों को पुनः प्रारम्भ करने में आ रही कठिनाईयों की जानकारी लेते हुए उनसे यह भी सवाल किया कि वन एवं पर्यावरण विभाग से क्लियरेंस लेने के लिए फाइलें कहाँ अटकी है? पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वेकोलि के सी एम डी को यह भी कहा कि आप इस समस्या के लिए अलग से एक अधिकारी नियुक्त करिए जो यह पता करे की फाइल कहाँ पर अटकी हुई है एवं पता लगाकर आप मुझे जानकारी दीजिए वहाँ पर मैं स्वयं बात करके समस्या को हल कराने का प्रयास करूंगा।

गौरतलब है कि पिछले दिनों उक्त कोयला खदानों को बचाने के लिए विधायक श्री उईके एवं श्रमिक संगठनों द्वारा कन्हान क्षेत्र की तानसी कोयला खदान से हिंगलाज मंदिर तक दो दिवसीय न्याय यात्रा निकाल कर शासन प्रशासन से इस संबंध सहयोग की मांग की गई थी किन्तु वेकोलि प्रबंधन एवं सरकार की तरफ से अभी तक इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल होती दिखाई नहीं दे रही है और तो और प्रबंधन यह भी नहीं बता पा रहा है कि उक्त खदानों को प्रारम्भ करने की दिशा में उन्होंने अभी तक क्या प्रयास किये हैं एवं उन्हें कठिनाई कहाँ पर आ रही है? इसीलिये जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ से इस संबंध में हस्तक्षेप कर वेकोलि के सी एम डी से चर्चा करने का आग्रह किया था। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई जानकारी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article