वार्ड 41 के पार्षद डॉक्टर रेहान सिद्दीकी और उनकी टीम द्वारा बुजुर्गों को नाश्ता कराने के साथ गुलाब का फूल देकर किया गया सम्मान | New India Times

जमशेद आलम/ज़ुबैर आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

वार्ड 41 के पार्षद डॉक्टर रेहान सिद्दीकी और उनकी टीम द्वारा बुजुर्गों को नाश्ता कराने के साथ गुलाब का फूल देकर किया गया सम्मान | New India Times

गुरुवार की सुबह वार्ड नंबर 41 के बाग़ फरहत अफज़ा इलाके में बहुत ही दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला। यहां वार्ड 41 के पार्षद डॉक्टर रेहान सिद्दीकी और उनकी टीम के द्वारा यहां कुछ बुजुर्गों को नाश्ता कराया जा रहा था और हाथों में एक-एक गुलाब के फूल की कली देकर ससम्मान बस में बिठाया जा रहा था।

वार्ड 41 के पार्षद डॉक्टर रेहान सिद्दीकी और उनकी टीम द्वारा बुजुर्गों को नाश्ता कराने के साथ गुलाब का फूल देकर किया गया सम्मान | New India Times

दरअसल वार्ड 41 के पार्षद डॉक्टर रेहान सिद्दीकी ने नरेला के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में पिछले हफ्ते 11 तारीख को वार्ड नंबर 41 के बाग़ फरहत अफज़ा में भोपाल कान्वेंट स्कूल परिसर में सामाजिक संस्था आरंभ की। प्रोजेक्ट मैनेजर राख़ी सहाय द्वारा एक  मेडिकल कैंप का आयोजन कराया था, उस कैंप में लगभग ढाई सौ लोगों ने अपने ब्लड की जांच और अन्य जांचों के साथ अपना स्वास्थ परिक्षण  कराया। डॉक्टरों द्वारा मरीज के परीक्षण के लिए एक हाईटेक मेडिकल वैन का इस्तेमाल किया गया। उस वैन के अंदर हाईटेक टेक्नोलॉजी वाली मशीन लगी हुई थी जहां डॉक्टरों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की गई। इसमें लगभग 27 बुजुर्ग मरीजों को मोतियाबिंद के रूप में चिन्हित किया गया था जो अपना इलाज नहीं कर पा रहे थे। एनजीओ की प्रोजेक्ट मैनेजर राखी सहाय के द्वारा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में चिन्हित किए गए सभी 27 बुजुर्ग मरीजों को गुरुवार की सुबह बस में बैठ कर चिरायु हॉस्पिटल ससम्मान रवाना किया गया जहां चिरायु हॉस्पिटल के डॉक्टर द्वारा इन सभी मरीजों की आंखों का ऑपरेशन कर उन्हें दो-तीन दिन में छुट्टी कर के वापस अपने घर भेज दिया जाएगा। वार्ड 41 के पार्षद डॉक्टर रेहान सिद्दीकी की इस पहल को वार्ड के लोगों ने सराहा है। क्षेत्र की जनता का कहना है की डॉक्टर रेहान ने वार्ड के रहवासियों के दिलों में एक नई उम्मीद कायम की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article