पेंशनर्स एसोसिएशन में बुरहानपुर के अता उल्ला खान उप प्रान्त अध्यक्ष मनोनीत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पेंशनर्स एसोसिएशन में बुरहानपुर के अता उल्ला खान उप प्रान्त अध्यक्ष मनोनीत | New India Times

प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रान्तीय निकाय के द्वारा प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला ईकाई के प्रस्ताव अनुसार एवं प्रांतीय कार्य समिति के सुझाव एवं अनुशंसा अनुसार बुरहानपुर जिला इकाई के अध्यक्ष अता उल्ला खान की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता एवं कार्यकुशलता को देखते हुए अता उल्ला खान को प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रान्तीय इकाई में उप प्रान्त अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन की इस नियुक्ति पर प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा के सभी पदाधिकारी, सदस्यगण में श्री उमेश तिवारी, प्रकाश मराठे, रामदास सगरे, गेंदा लाल पटेल, कृषि उपज मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष संतोष सिंह दिक्षित, संयुक्त मोर्चा अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजय गेहलोत, अखिल भारतीय ऊर्दू शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशफ़ाक ख़ान, प्रान्तीय अध्यक्ष  शाहजाद अली, संजय राऊत, शांताराम निमभोरे, सुरेश पवार, स्वास्थ्य विभाग के जिलाध्यक्ष हेमंत सिंह ठाकुर इत्यादि ने अता उल्ला खान को बधाई प्रेषित कर स्वागत सम्मान किया और प्रदेश नेतृत्व का आभार माना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article