अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, बिहार (पटना), NIT:

बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव शहर के चौधरी टोला स्थित हंस वाहिनी युवा क्लब द्वारा 9 वीं बार स्थापित मां सरस्वती की पूजा आराधना में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षिका भी लगी हुई हैं।

मौके पर एक शिक्षिका सोनू जोशी ने कल बताया कि, चूंकि आज बृहस्पतिवार है और बृहस्पतिवार को मां विसर्जन नहीं होती है इसलिए हम लोग शुक्रवार को विसर्जन करेंगे। सुश्री जोशी ने कहा कि, हम लोग एक छोटे स्तर से क्लब के प्रतिमा की स्थापना की शुरुआत किए थें जो आज यहां तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि, परीक्षा के पूर्व मां सरस्वती की पूजा हो जाना विद्यार्थियों के लिए एक अच्छे संकेत हैं। उन्होंने अपेक्षा की मां सरस्वती का आशिर्वाद सभी विद्यार्थियों पर रहेगा। उन्होंने लोगों को इसके लिए विद्यार्थियों को लगना- मेहनत करने की भी सलाह दी। मौके पर कई छात्र-छात्राएं, क्लब के सदस्य एवं अन्य लोग मौजूद थे।
